Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

गोरखपुर जनता दर्शन में पुलिस विभाग से जुड़ीं शिकायतें आने पर CM ने वहां मौजूद अफसरों को सख्‍त कार्रवाई का दिए निर्देश 

दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जनता दर्शन में करीब सवा सौ लोगों की फरियादें सुनीं। इस दौरान पुलिस विभाग से जुड़ीं कुछ शिकायतें आने पर मुख्‍यमंत्री ने वहां मौजूद अफसरों को सख्‍त कार्रवाई का निर्देश दिया। मुख्‍यमंत्री ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर स्थित हिन्दू सेवाश्रम में जनता दर्शन में लोगों की फरियादें सुनीं। वह रविवार सुबह गोरखपुर पहुंचे थे।


जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को शिकायतों के तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया। इससे पहले शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री की दिनचर्या परम्परागत रही। आवास से निकलने का बाद उन्होंने बारी-बारी से गुरु गोरक्षनाथ नाथ और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ का पूरे विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद मन्दिर परिसर का भ्रमण कर उन्होंने व्यवस्था से जुड़े कई जरूरी निर्देश दिए।


गोशाला में गायों के बीच कुछ समय गुजारने के बाद वह जनता दर्शन के लिए हिन्दू सेवाश्रम पहुंचे, जहां तड़के से ही गोरखपुर और आसपास के ज़िलों के लोग अपनी फरियाद कहने के लिए पहुंचे हुए थे। मुख्‍यमंत्री सबके पास खुद गए और समस्या सुन शिकायती और मांग पत्र लिया। यह सिलसिला सुबह सवा सात बजे से करीब सवा आठ बजे तक चला। 


Post a Comment

0 Comments