Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

एसएसबी व पुलिस संयुक्त टीम ने 2 तस्कर व 300 किलो छुहारा किया बरामद


 


रुपईडीहा-बहराईच: सशस्त्र सीमा बल के प्रभारी कमांडेंट शैलेश कुमार ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की घटनाओं में वृद्धि देखते हुए सशस्त्र सीमा बल और पुलिस बल की संयुक्त गश्ती अभियान पर बल दिया जा रहा है संयुक्त गश्ती अभियान के अंतर्गत आज 5 बोरों में 300 किलो छुहारा बरामद किया गया है यह छुहारा थर्ड कंट्री का है क्योंकि नेपाल में छुहारे की पैदावार नहीं होती| रुपईडीहा बीओपी पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के सहायक कमांडेंट एल. के. गरबा ने बताया कि पकड़े गए तस्करों की पहचान सद्दाम पुत्र गुंजन निवासी घसियारन टोला व जाकिर हुसैन पुत्र महमूद निवासी मुस्लिम बाग रुपईडीहा के रूप में हुई है। बरामद छुहारा की कीमत लैंड कस्टम ने तीस हजार रुपये आंकी है इन्हें पकड़ने में सशस्त्र सीमा बल के जवानों में सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार मुख्य आरक्षी धर्मेंद्र तिवारी आरक्षी राजकमल निषाद सुमित कुमार शर्मा रूपेश ओरेन पुलिस बल की ओर से सत्येंद्र यादव उप निरीक्षक प्रतीक वर्मा आरक्षी का योगदान रहा है।


Post a Comment

0 Comments