जनसुनवाई पोर्टल की समीक्षा में प्रदेश में इस जनपद पुलिस को निस्तारण में प्राप्त हुआ प्रथम स्थान 

जनसुनवाई पोर्टल की समीक्षा में प्रदेश में इस जनपद पुलिस को निस्तारण में प्राप्त हुआ प्रथम स्थान 


जनसुनवाई पोर्टल पर जनसमस्याओं के निस्तारण के मामले में जौनपुर पुलिस पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रही। बीते अगस्त माह में हुए निस्तारण की समीक्षा में जौनपुर जनपद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है प्रदेश के सभी जिलों में जनसुनवाई पोर्टल पर जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए रिपोर्ट की समीक्षा शासन स्तर पर प्रतिदिन की जाती है। माह अगस्त 2020 में जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों एवं उनके गुणवत्ता परक निस्तारण के संबंध में की गई समीक्षा में जनपद जौनपुर पुलिस को प्रेदेश के जिलों में प्रथम स्थान प्रदान किया गया है। पुलिस अधीक्षक, जौनपुर अशोक कुमार के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, नोडल अधिकारी आईजीआरएस द्वारा उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देशों का पालन करते हुए कड़ी मेहनत की गई। अगस्त माह में मुख्यमंत्री संदर्भ के 14, आनलाइन सन्दर्भ के 485, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सन्दर्भ 311, जनसेवा केन्द्र- लोकवाणी पीजी पोर्टल के 27, सम्पूर्ण समाधान दिवस में 57 व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सन्दर्भ 468 प्राप्त हुये। जिसमें जनपदीय पुलिस द्वारा सभी सन्दर्भों का समय से निस्तारण किया गया एवं आईजीआरएस शाखा में नियुक्त आरक्षियों द्वारा कड़ी मेहनत कर सभी सन्दर्भों की आँनलाइन फिडिंग की गयी एवं प्राप्त सन्दर्भों के निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी गयी। इसके चलते जनपद जौनपुर को जनसुनवाई के मामलों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ