टिकाथर में खाद्य विभाग की टीम पर राशन डीलर ने किया हमला वीडियो हुआ वायरल 

टिकाथर में खाद्य विभाग की टीम पर राशन डीलर ने किया हमला वीडियो हुआ वायरल 


एटा। राशन डीलर की जांच करने पहुंची टीम पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो अवागढ़ क्षेत्र के गांव पिकाथर का बताया जा रहा है। जहां गुरुवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम जांच करने पहुंची थी। गुरुवार को खाद्य एवं रसद विभाग के पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार भटनागर, योगेश कुमार तथा बृजेंद्र कुमार के साथ एक राशन डीलर की जांच करने गांव तिकाथर पहुँचे थे। बताया जा रहा है कि पहले राशन डीलर से जांच टीम की झड़प हुई। उसके बाद मामला बढ़ गया। राशन डीलर और उसके परिजनों ने खाद्य विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार सुबह से ही वायरल हो रहा है। पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार भटनागर ने बताया है कि रमेश जाटव नाम के शख्स ने राशन डीलर संजय दुबे के खिलाफ शिकायत की थी।


जिलाधिकारी के निर्देश पर टीम जांच करने पहुंची थी। जिसके बाद राशन डीलर के समर्थकों ने हम पर हमला बोल दिया। सुनील कुमार भटनागर के मुताबिक जांच में शिकायतकर्ता की शिकायत सही पाई गई थी। राशन डीलर महंगे दाम पर सरकारी अनाज को बेच रहा था। इसी बात की पूछताछ करने पर वह भड़क गया। जांच टीम पर हमले की जानकारी विभाग के अधिकारियों को नहीं है। जिले के डीएसओ ने बताया है कि यदि जांच टीम पर हमला हुआ है। तो आरोपियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ