Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

महिलाओं को सशक्त व स्वावलंबी बनाने के लिए रैली निकालकर किया जागरूक


कन्नौज। महिला पुलिस कर्मियों ने कन्नौज, तिर्वा व छिबरामऊ में निकाला गया पैदल मार्च। कन्नौज। महिला पुलिस कर्मियों ने मिशन शक्ति अभियान के तहत आज कन्नौज नगर में आज पैदल मार्च निकालकर महिलाओं को शसक्त व स्वाबलंबी बनाने के लिए जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कोतवाली कन्नौज गेट से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।


महिला पुलिस कर्मी सड़क पर दो पंक्तियों में हथियार लिए कदम से कदम मिलाकर चल रही थी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि महिलाएं अब केवल घर तक ही सीमित नही है। अब महिलाएं समाज मे रहकर कुरीतियों को दूर करने और समाज मे अपना नया मुकाम हासिल कर रही हैं। प्राइवेट सेक्टर हो या सरकारी सेक्टर सभी मे महिलाओं ने बेहतर काम किया है।


इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, क्षेत्राधिकारी तथा कोतवाली प्रभारी विकास रॉय भी मौजूद रहे। इसी प्रकार तिर्वा में क्षेत्राधिकारी दीपक दुबे तथा उपजिलाधिकारी तिर्वा के नेतृत्व में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा रैली निकाली गई।छिबरामऊ में क्षेत्राधिकारी शिवकुमार थापा के नेतृत्व में महिला पुलिस कर्मियों ने शसक्त पैदल मार्च निकाला जिसका संचालन महिला उपनिरीक्षक निर्मला कुमारी द्वारा किया गया।


Post a Comment

0 Comments