Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

कुशीनगर :दूल्हे ने दुल्हन बदले जाने का आरोप लगा शादी से किया इनकार, नाराज घरातियों ने दूल्हे की धुनाई कर पिता समेत उसे बनाया बंधक


जनपद कुशीनगर अन्तर्गत नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में आई बारात में दूल्हे ने दुल्हन बदले जाने का आरोप लगा शादी से इनकार करने लगा। इस पर नाराज घरातियों ने दूल्हे की धुनाई कर पिता समेत उसे बंधक बना लिया। बुधवार की सुबह सुलह समझौते के बाद दूल्हे और पिता को घरवालों ने बंधन मुक्त किया। तब जाकर शादी की रश्म पूरी हो सकी। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव से मंगलवार शाम को बारात आई थी। दरवाजे पर दूल्हे पक्ष के लोगों का जोरदार स्वागत किया गया।


देर रात जब दुल्हन से दुल्हा शादी करने पहुंचा तो उसने दुल्हन को बदलने का आरोप लगा शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद शादी नहीं करने से नाराज वधु पक्ष के लोगों ने दूल्हे की जमकर धुनाई कर दी। बीच बचाव करने आये पिता को भी गुस्साए लोगों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा। दूल्हा व उसके पिता को पूरी रात घरातियों ने बंधक बनाए रखा। बुधवार की सुबह जब गांव व क्षेत्र के सभ्रांत लोग एकत्र हुए तो पंचायत हुई। तब जाकर घरातियों ने दूल्हे व उसके पिता को बंधन मुक्त किया। पंचों की मौजूदगी में ही सुबह शादी की रश्म पूरी कराई गई। एसओ पवन कुमार सिंह ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में आया है। पुलिस टीम मौके पर जांच के लिए गई है। अगर किसी की ओर से तहरीर दी जाती है तो मामले में कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment

0 Comments