कुशीनगर :कब्र के ऊपर रखा मिला मानव सिर, ग्रामीणों को शक तंत्र मंत्र के चक्कर में यह अंधविश्वासियों की होगी करतूत 

कुशीनगर :कब्र के ऊपर रखा मिला मानव सिर, ग्रामीणों को शक तंत्र मंत्र के चक्कर में यह अंधविश्वासियों की होगी करतूत 


उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर के कप्तानगंज थाना अंतर्गत  सुधियानी गांव में बुधवार को सुबह कब्रिस्तान में एक मानव सिर कब्र पर रखा मिला। ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी तब तक मौके पर पहुंचे कप्तानगंज इंसपेक्टर ने ग्रामीणों को समझाबुझा कर वापस किया। सिर को फिर से कब्र में दफनाया गया। इस मामले में मृतक के बेटे ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों को शक है कि तंत्र मंत्र के चक्कर में यह अंधविश्वासियों की करतूत होगी।14 दिन पूर्व 04 नवंबर को गांव के करीब 70 वर्षीय हाकिम दिवान की मौत हो गई थी। जिसके बाद 5 नवंबर को परिजनों और रिश्तेदारों द्वारा इसी कब्रिस्तान में शव को दफना दिया गया था। मंगलवार की रात्रि में अराजक तत्वों ने हाकिम दीवान के कब्र को फावड़े से खोदकर सिर वाला हिस्सा कब्र से निकाल दिया। बगल वाले कब्र पर डाल दिया। बुधवार को सुबह इसकी सूचना गांव में लोगों को मिली तो सभी सन्न रह गए। गांव के लोगों को आशंका है कि यह कृत्य संभवतः किसी तांत्रिक द्वारा तंत्र मंत्र के लिए किया गया होगा। मृतक के लड़के वायस ने इसकी तहरीर पुलिस को तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष मिथिलेश राय ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को पुनः कब्र में दफना दिया गया। तहरीर मिली है। जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। कब्र के पास एक फावड़ा भी पुलिस ने बरामद किया है।


इसी माह रामकोला में कब्र से निकाला गया था शव


इससे पूर्व रामकोला क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव में भी कब्र से एक शव बाहर निकाल कर उसका हाथ हाथ गायब कर दिया गया था। मौके से तंत्र तंत्र के कुछ निशान भी पुलिस को मिले थे। उस मामले में भी एसपी के निर्देश पर रामकोला पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया था। फिर कप्तानगंज थाना क्षेत्र में ऐसी करतूत सामने आने पर ऐसे गिरोह के सक्रिय होने की आशंका को बल मिला है।


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ