Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी के लिए बना रहा था दबाव, अब फिर.......?


दुष्कर्म और आत्महत्या को उकसाने के आरोप में गिरफ्तार


शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी के लिए बना रहा था दबाव


अयोध्या। जनपद की हैदरगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान किया है।


जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र निवासी एक दलित युवती का शव फंदे से लटका पाया गया था। परिवार की ओर से हैदरगंज पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि थाना क्षेत्र के ही अहिरौली रामपुर मजरे मेहंदी का पुरवा गांव का रहने वाला संदीप यादव युवती को परेशान कर रहा था और जबरदस्ती शादी करने का दबाव बना रहा था। संदीप ने शादी का झांसा देकर दलित युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और इसकी वीडियो क्लिप भी बना ली थी। परेशान किए जाने से तंग युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


बुधवार को क्षेत्राधिकारी बीकापुर अजय कुमार ने बताया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हैदरगंज थाना पुलिस की टीम ने पृथ्वीगंज बाजार से संदीप यादव निवासी ग्राम मेहंदी का पुरवा रामपुर अहिरौली थाना हैदरगंज को गिरफ्तार किया है। पुलिस को संदीप की थाने में दर्ज एक दुराचार,आत्महत्या के लिए उकसाने तथा अनुसूचित जाति /जनजाति अधिनियम के मुकदमे में तलाश थी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान किया है।


Post a Comment

0 Comments