भाजपा नेताओं के काफिले पर टीएमसी कार्यकर्ताओं के द्वारा पत्थरबाजी से हमले के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला

भाजपा नेताओं के काफिले पर टीएमसी कार्यकर्ताओं के द्वारा पत्थरबाजी से हमले के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला



बलरामपुर। पश्चिम बंगाल के दौरे पर गये भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा व उनके साथ दौरे पर गये राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के काफिले पर टीएमसी कार्यकर्ताओं के द्वारा पत्थरबाजी से हमला किया गया। जिसके विरोध में बलरामपुर में अम्बेडकर तिराहे पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा ममता बनर्जी का पुतला फूंका और ममता सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई। बता दे कि पूरे देश में ममता बनर्जी के इस कृत्य के खिलाफ रोष बढता जा रहा है और जगह जगह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया जा रहा है और पश्चिम बंगाल सरकार को भंग करके राष्ट्रपति शासन लगाये जाने की मांग की जा रही है। भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष अमन बंसल ने कहा कि बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा जो हमला राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऊपर किया गया है बहुत ही निंदनीय है उन्होंने कहा कि पूरे देश में बढ़ रही भाजपा की लोकप्रियता के चलते ममता बनर्जी व टीएमसी के कार्यकर्ता परेशान हैं जिसको लेकर वह भाजपा के कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं के ऊपर हमला कर रहे हैं, उन्होंने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। जिला सह मीडिया प्रभारी संदीप उपाध्याय ने बताया कि बलरामपुर में भाजयुमो नगर मंडल के द्वारा बंगाल सरकार के इस निंदनीय कृत्य के विरोध में नगर के अम्बेडकर चौराहे पर बंगाल सरकार होश में आओं, गुंडागर्दी नहीं चलेगी, ममता सरकार होश में आओं, नारों के साथ ममता बनर्जी का पुतला फूंका गया। इस दौरान नगर मंत्री सम्प्रीत सिंह, यश अग्रवाल, अक्षय शुक्ला, सौरभ तुल्स्यान, सूरज तिवारी, अक्षत शुक्ला, रजत गुप्ता, अंशुमान शुक्ला, महिला मोर्चा की ललिता तिवारी, बिंदू विश्वकर्मा, सुनीता मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता, सुनील चौहान, आशीष श्रीवास्तव आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ