Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

किसानों का जिले के टोल नाकों पर प्रदर्शन, टैक्स फ्री करने की मांग, कृषि बिल के विरोध में भी जमकर की नारेबाजी



बहराइच। सरकार की हठधर्मिता के चलते किसानों का आंदोलन अब तूल पकड़ता जा रहा है। देश भर में किसानों ने हाइवे पर बने टोल प्लाजा को फ्री करने के लिए जमकर प्रदर्शन किया। जनपद में भी तमाम किसानों ने जिले के टोल प्लाजा को फ्री करने के लिए हाइवे पर जाम लगा दिया। वहीं प्रसासनिक अधिकारियों के सामने कृषि बिल को वापस करने को की मांग कर नारेबाजी की। भारत सरकार द्वारा विगत पांच जून को लागू किये गए कृषि बिल के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बहराइच लखनऊ मार्ग पर ऐनी टोल प्लाजा पर जाम लगाकर कृषि बिल को वापस करने की मांग के साथ जमकर नारेबाजी व धरना एवं प्रदर्शन किया। 

इसी दौरान तमाम किसानों ने टोल प्लाजा पर वसूली जा रहे टैक्स को फ्री करने का प्रयास किया उनके इस आंदोलन से निपटने के लिए प्रशासन ने भारी पुलिस बल व मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई थी। जिससे की हाईवे पर चलने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े।भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा एवं भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के अध्यक्ष धर्म चंद महेश की अगुवाई में सैंकड़ों किसानों ने लखनऊ बहराइच राज्य मार्ग पर स्तिथि टोल प्लाजा पर भारत सरकार द्वारा जारी कृषि विल के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। सरकार द्वारा जारी तीन कृषि अध्यादेश को उन्होंने काला बिल बताते हुए वापस करने के लिए सरकार से मांग की। इसी संदर्भ में भारत सरकार के नाम से एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल को सौंपा। उन्होंने कहा कि यूनियन के पदाधिकारियों के साथ इस टोल प्लाजा पर अभद्रता के साथ टोल टैक्स की वसूली की जाती है, जबकि कुछ अन्य टोल टैक्स पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी से कोई टैक्स नहीं लिया जाता है।

 इस संदर्भ में अब कोई ऐसी दुर्व्यवस्था होगी तो यहां पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जोगिंदर पाल, अवधेश गुप्ता, तहसील अध्यक्ष दृगराज यादव ,ब्लॉक अध्यक्ष माधव राज यादव, सदानंद यादव के अलावा सैकड़ों किसान मौजूद रहे।वहीं दूसरी तरफ भा कि यू अराजनैतिक के राष्ट्रीय मुख्य महा सचिव चन्द्र भान सिंह ,गुलाम मोहम्मद,नूर शामी,नन्दलाल वर्मा सहित तमाम किसान मौजूद रहे। वहीं दुलारपुर टोल प्ल्ज़ला पर पर किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया। लेकिन नानपारा टोल प्लाजा को सुबह ही पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था।किसान यूनियन के तमाम नेता अपने अपने घरों में नजरबंद थे।एडीएम जय चन्द पांडे के साथ सीओ जंग बहादुर यादव,कोतवाल हर्ष वर्धन सिंह,एक प्लाटून पीएसी व पुलिस बल, महिला आरक्षी के साथ डटे रहे।वहीं दूसरी ओर आधा दर्जन यूनियन के लोग टोल से पांच सौ मीटर दूर खड़े रहे टोल के आसपास भी नहीं फटक पाए।यहां नवाबगंज,खैरीघाट थाना प्रभारी विमलेश सिंह भी फोर्स के साथ मौजूद रहे। जगह जगह अभिसूचना इकाई के लोग भी अपने स्तर से अपडेट लेते देखे गए। 


Post a Comment

0 Comments