Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

ससुरालियों की पिटाई से क्षुब्ध महिला ने लगाया फांसी का फंदा, सदर सीओ ने गंभीर हालत में कराया निजी हाँस्पिटल में भर्ती

 



ससुरालियों की पिटाई से क्षुब्ध महिला ने लगाया फांसी का फंदा

सदर सीओ ने गंभीर हालत में कराया निजी हाँस्पिटल में भर्ती

सोरों कोतवाली क्षेत्र के भडपुरा गांव की रहने वाली है पीडिता

कासगंज। जनपद के सोरों कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहित महिला ने ससुरालीजनो की पिटाई से क्षुब्ध होकर फांसी का फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। हालांकि घटना की सूचना पर पहुंचे सदर क्षेत्राधिकारी ने गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

पीडित महिला कासगंज जनपद के सोरों कोतवाली क्षेत्र के भडपुरा गांव की रहने वाली है।यहां की रहने वाली शीलेन्द्र की पत्नी दुर्गेश के मुताबिक उसके ससुरालीजन मारपीट कर उत्पीड़न और शोषण करते थे। बीती रात भी उसके पति दुर्गेश ने परिजनो के साथ मारपीट की। जिससे क्षुब्ध होकर दुर्गेश ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। गनीमत रही कि फांसी के फंदे पर झूलते हुए परिजनो ने देख लिया।उधर मायके पक्ष की सूचना पर पहुंचे सदर सीओ आरके तिवारी ने दुर्गेश को गंभीर हालत में निजी हाँस्पिटल कासगंज में भर्ती कराया है। जहां दुर्गेश की हालत में सुधार है।

Post a Comment

0 Comments