अखिल भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई बापू की पुण्यतिथि

अखिल भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई बापू की पुण्यतिथि


कासगंज/गंजडुंडवारा। नगर के हर नारायन इन्टर कालेज में अखिल भारतीय मीडिया फाउंडेशन द्वारा महात्मा गांधी जी के चित्र पर जिलाध्यक्ष अनिल राठौर व कालेज के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार ने माल्यार्पण किया।धर्मेंद्र कुमार ने गाँधी जी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर सन् 1869 को गुजरात में पोरबंदर नामक स्थान पर हुआ था। आपका पूरा नाम मोहनदास था। आपके पिता कर्मचंद गांधी राजकोट के दीवान थे। माता पुतलीबाई धार्मिक स्वभाव वाली अत्यंत सरल महिला थी। मोहनदास के व्यक्तित्व पर माता के चरित्र की छाप स्पष्ट दिखाई दी। जिलाध्यक्ष अनिल राठौर ने कहा कि गांधीजी ने प्रेम और भाईचारे की भावना से भारत की जनता के हृदय पर राज किया। वे देश में रामराज्य स्थापित करना चाहते थे। भारत की आजादी के पश्चात देश दो टुकड़ों में विभाजित हुआ. भारत.पाकिस्तान। इस बात का उन्हें बहुत दुख पहुंचा। ओमप्रकाश ने कहा कि गांधी जी रामधुन गाते थे रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम। इस अवसर पर अनिल राठौर प्रतीक अग्रवालए कृतज्ञ यशोलिया, पंकज सिंह, अजय शाक्य, अर्चना जायसवाल, कंचन पटेल डॉ अजीम, अबधेश तौमर, ओमनारायण, संजीव कुमार सहित फाउंडेशन के पदाधिकारी व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ