Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी ने युवा गोष्ठी का आयोजन किया


निघासन खीरी:स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी ने निघासन में युवा गोष्ठी का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रभारी चौधरी हिमांशु पटेल ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनके पदचिन्हों पर चलने का आवाहन किया।वही भाजपा को किसान विरोधी सरकार बताते हुए कहा आज किसान बेरोजगार मजदूर सब परेशान है और आत्महत्या कर रहा है।आज प्रदेश और देश की भाजपा सरकार से जनता परेशान हो चुकी है 

भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा हो हिमांशु नें कहा है भाजपा सरकार किसानों के हक को छीनकर पूंजीपतियों के हवाले किसानों को करना चाहती है।किसान अपनेंं हक की लडाई के लिए दिल्ली में आंदोलन कर रहें हैं लेकिन भाजपा सरकार उनके हक दबाना चाहती है।

इस मौके पर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष निसार अहमद, राकेश बाथम, पूर्व उपाध्यक्ष उत्तम प्रकाश पांडे, फहीम खान, आफताब साहिल,असलम खान, नेत्र प्रकाश मिश्र, जितेंद्र राज़, रवि यादव ,राजेन्द्र यादव, शुभम वर्मा, धुरुव मौर्य, मनोज वर्मा, संतोष शुक्ला, रमाशंकर वर्मा, असलम अंसारी, सुरेंद्र यादव, अनुपम वर्मा, पूर्व प्रधान धर्म सिंह यादव, सुभाष वर्मा, रामचन्द्र गौतम, सुशांत पांडेय, अमित वर्मा, ज़िला पंचायत सदस्य शिवकुमार, पूर्व प्रधान बनारस लाल कश्यप, दीपू चौरसिया, राकेश पाल, माता प्रसाद मुखिया, विकास पटेल सहित तमाम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री भंडारी यादव ने किया।

Post a Comment

0 Comments