रेलकर्मी ने किया दुष्कर्म किशोरी को झाड़ियों में फेंका, फिर.....

रेलकर्मी ने किया दुष्कर्म किशोरी को झाड़ियों में फेंका, फिर.....




देवरिया के भटनी रेलवे परिक्षेत्र में शनिवार की रात एक किशोरी के साथ रेलवे विश्राम गृह में रेलकर्मी ने दुष्कर्म कर दिया। घटना के बाद हाथ-पैर बांध उसे झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गया। रविवार की सुबह अचेतावस्था में मिली किशोरी को देखकर पूरा परिवार अवाक रह गया। मामले में पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर रेलकर्मी के खिलाफ पाक्सो एक्ट व दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। भटनी जंक्शन के दक्षिणी रेलवे कॉलोनी में एक रेलकर्मी का परिवार रहता है। उसके पास रेलवे विश्राम गृह की चाभियां भी रहती हैं । पीड़िता की मां के अनुसार ट्राली मैन संतोष कुमार यादव परिवार से चाभी लेकर वहां आराम करने चला गया। रात को रेलकर्मी किशोरी के मोबाइल पर कॉल कर उससे पानी मांगा तथा उसके वहां पहुंचने पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

बेटी को रात करीब एक बजे बिस्तर पर न पाकर उसकी मां उसे ढूढ़ने निकल गयी। जब किशोरी कहीं नहीं मिली तो उसने जीआरपी के साथ ही भटनी थाने पर बेटी के गायब होने की जानकारी दी। महिला का आरोप है कि उसकी किसी ने नहीं सुनी तथा उसे सुबह आने का हवाला दे थाने से भगा दिया गया। शनिवार की सुबह दक्षिणी रेलवे कॉलोनी के पीछे किशोरी अचेताअवस्था में झाड़ियों में मिली। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे सुबह सूचना पर पहुंची भटनी पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी ट्राली मैन के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। भाटपाररानी के सीओ पंचम लाल ने बताया, रेलवे कालोनी परिसर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की। मां की तहरीर के आधार पर आरोपी रेलकर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ